रो -हिट  मैन Vs थाला

रविवार को आईपीएल 2025 का पहला डबल हेडर मौकाबला खेला गया | जिसमे आमने सामने से थे मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और चेन्नई के महेंद्र सिंह धोनी, मुकाबला रोमांचक रहा |

रोहित रहे UNLUCKY

अपने अंतराष्ट्रीय करियर मै लगातार टॉस हारने के रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित यहाँ भी चुके, आज फिर उनकी टीम टॉस हारी, टॉस हारकर मुंबई इंडियंस को मिली बल्लेबाजी |मगर यहाँ भी रोहित ने निराश किया रोहित के फेन्स को रोहित से मनोरंजक पारी की उम्मीद थी मगर रोहित रहे नाकाम पहले ही ओवर मै हुए आउट |

सूर्या हुए चित्त

आईपीएल 2025 मै सूर्या अपने पहले ही मैच मै अच्छी लय मै नजर आ रहे थे रोहित के जल्दी आउट होने के बाद सूर्या अपनी पारी को सजाने मै लगे ही थे और अपने चिर -परिचित अंदाज मै लोटे ही थे की स्टंप के पीछे खड़े माही ने उन्हें चलता किया सूर्या जैसे ही बड़ा शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले धोनी ने बिजली की रफ्तार से उन्हें स्टंप कर दिया, यह देखकर सूर्या भी अचंभित रह गए और एक बढ़ी पारी खेलने मै नाकाम रहे |

बुमराह की खली कमी

इंडिया के स्टार गेंदबाज और विश्व के नम्बर 1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लम्बे समय से क्रिकेट से दूर है. उनकी क्रिकेट से दुरी का कारण है उनकी इंजरी, इंजरी के चलते ही बुमराह चैंपियन ट्राफी 2025 का हिस्सा नही थे मगर टीम इंडिया उनकी गैर मौजूदगी मै भी चैंपियंस ट्राफी अपने नाम करने मै कामयाब रही|हालांकि खबर ये आ रही है की बुमराह जल्दी ही अपनी इंजरी से उभर कर मुंबई इंडियंस का हाथ थाम लेंगे मगर शुरुआती मुकाबलो मै दर्शक उन्हें मिस करेंगे |

मुंबई को मिला नया विकेट टेकर

IPL2025 मै मुंबई इंडियंस अपने सबसे अनुभवी बॉलर जसप्रीत बुमराह के बिना ही आगाज कर चुकी है मगर मुंबई को मिला एक और घातक गेंदबाज जिनका नाम है विग्नेश पुथुर |जी हाँ केरल मै जन्मे विग्नेश पुथुर ने अपने 4 ओवर के स्पेल मै किफायती बॉलिंग करते हुए चेन्नई के 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए जिनमे शामिल थे चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड, और आल राउंडर शिवम् दुबे व दीपक हूडा|विग्नेश ने अपनी बॉलिंग से सभी का अपनी और खींचा |

Leave a Comment