अश्वनी कुमार –

अश्वनी कुमार

जन्म – 29 अगस्त 2001

जन्म स्थान – झंजेरी, मोहाली

उम्र – 23 वर्ष 216 दिन

बैटिंग स्टाइल – लेफ्ट हेंड बेट

बॉलिंग स्टाइल – लेफ्ट आर्म मध्यम

प्लेइंग रोल – बॉलर

टीम – मुंबई इंडियंस

बाएं हाथ के अश्विनी कुमार के पास गति में विविधता है। पंजाब के अश्विनी कटर, स्लो-बाउंसर, फ्लोटिंग फुलटॉस और लेंथ बॉल फेंक सकते हैं। 23 साल के खिलाड़ी की वाइड यॉर्कर उन्‍हें आईपीएल में सफल गेंदबाज बना सकती है। अश्विन हर्षल पटेल की तरह ही गेंदबाजी करते हैं। उन्‍होंने 18 साल की उम्र में पंजाब के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू, 20 की उम्र में लिस्ट-ए डेब्यू और 21 की उम्र में सीनियर टी20 डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस ने उन्‍हें बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था। वह पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे।

अश्विनी कुमार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में पंजाब के लिए डेब्यू किया और चार मैच खेले। उन्होंने 8.50 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए। अश्विनी ने पंजाब के लिए दो प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सबसे पहले शेर-ए-पंजाब टी20 टूर्नामेंट, पंजाब के टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने BLV ब्लास्टर्स के लिए खेला और 4/36 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ समाप्त हुआ।

आईपीएल 2025 मै मुंबई इंडियंस की और से अपना पहला मुकाबला खेलते हुऐ अश्वनी कुमार ने 3 ओवर मे 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किये थे.

Leave a Comment